मोस्ट अवेटेड फिल्म बाग़ी-2 का ट्रेलर आ गया है. फिल्म के इस ट्रेलर में लीड अभिनेता टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म को अहमद खान ने निर्देशित किया है.फिल्म नाडियावाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बैनर में बनी है जिसे साजिद नाडियावाला ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी.टाइगर श्रॉफ के अलावा दिशा पटानी, प्रतीक बब्बर, रणदीप हुड्डा और मनोज बाजपेई मुख्य भूमिका में हैं. मनोज बाजपेई निगेटिव भूमिका में नजर आ रहे हैं और टाइगर सिस्टम से हारे एक परेशान बाग़ी जैसे नजर आ रहे हैं.
Trailer में सबकी हड्डियां तोड़ते हुए टाइगर अपनी प्रेमिका दिशा पटानी को ढूंढते हुए फिर रहे हैं.
यहां देखिये ट्रेलर
Comments
Post a Comment